नई दिल्ली, जनवरी 31 -- गाजा में युद्धविराम के दूसरे चरण को लेकर वार्ता और राफा बॉर्डर खोलने के फैसले के बीच ही इजरायल ने शनिवार को जमकर बमबारी की है। शनिवार तड़के इजराइल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 23 फलस्तीनियों की मौत हो गई। अस्पतालों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अक्टूबर में संघर्ष रोकने के लिए हुए समझौते के बाद यह उन हमलों में से एक है, जिनमें सबसे अधिक मौतें हुई हैं।शिविर को बनाया गया निशाना नासिर और शिफा अस्पतालों के अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में गाजा सिटी के एक अपार्टमेंट और खान यूनिस में एक शिविर को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमलों में मारे गए लोगों में दो अलग-अलग परिवारों की दो महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। शिफा अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि गाजा सिटी में हुए हमले में एक महिला, उसके तीन बच्चे और उनके एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.