प्रयागराज, फरवरी 25 -- रोटरी इलाहाबाद की ओर से बुधवार को एनसीजेडसीसी के पास स्थित एक होटल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में भारत की भूमिका विषय पर एकल व्याख्यान आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जिस तरह युद्ध के तरीके बदल रहे हैं, उससे निपटने के लिए भारत को भी तैयार रहना होगा। भारत युद्धक विमानों के निर्माण में भी आत्मनिर्भर बन रहा है। देश की सेना हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना में शामिल पशु-पक्षियों की दक्षता को देखा गया जो कि अद्भुत रहा। सचिव विभु अग्रवाल ने कहा कि भारत विश्व शांति का नेतृत्व कर रहा है। इस मौके पर रोटरी के अध्यक्ष राज...