नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू हुई 45 दिन बीत चुके हैं। बीते इस डेढ़ महीने में इसका सीधा असर भारत में आम लोगों की जेब पर पड़ा है। खाने-पीने से लेकर दैनिक जरूरत की वस्तुओं के दाम करीब तीन से पांच प्रतिशत बढ़ चुके हैं। आगे भी महंगाई बढ़ने की आशंका बनी हुई है। कच्चे माल की कमी और ऊर्जा खर्च में बढ़ोतरी का हवाला देकर एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनियों ने बिस्किट, नमकीन, साबुन, टूथपेस्ट, शैंपू से लेकर अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ाए हैं। इसके साथ ही खर्च कटौती के लिए कई तरीके भी अपनाए हैं। उदाहरण के लिए अधिकांश कंपनियों ने कॉम्बो पैक बंद कर दिए हैं या फिर इनके मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है। 15 मार्च तक कई कंपनियां 155 रुपये में 400 ग्राम वाली साधारण नमकीन के दो पैकेट बेच रही थी लेकिन अब ऑफर मूल्य बढ़ाकर 199 रुपये कर दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.