युथ कांग्रेस ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग पर किया प्रदर्शन
लखनऊ, अगस्त 22 -- जेन-जी छात्रों के आंदोलन के दौरान छात्रों पर पुलिस की ओर से किए गए अत्याचार के विरोध में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने लखनऊ के परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की गई। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता परिवर्तन चौक पर एकत्र हुए और राजभवन घेराव के लिए मार्च किया।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों में भरकर ईको गार्डन भेज दिया। शाम को सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।
सामिल वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.