हाजीपुर, जनवरी 21 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर मुखिया प्रतिनिधि द्वारा युट्यूबर की पिटाई के मामले में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। बिदुपुर बाजार निवासी युट्यूबर मृत्युंजय कुमार के बयान पर बिदुपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर सिंह एवं अन्य को आरोपित करते हुए कहा गया है कि मंगलवार को पिस्तौल के बल पर अगवा के गोदाम में ले जाया गया और अपने गुर्गों से बुरी तरह पिटाई करवायी। जिसमे युट्यूबर मृत्युंजय कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। गम्भीर रूप से घायल युट्यूबर को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना का कारण यह बताया गया कि पंचायत के विकास योजना में अनियमितता का खबर चलाने को लेकर की गयी है। घटना के विरोध में बुधवार को बिदुपुर बाजार में कुछ देर के लिए सड़क जाम किए जाने की भी सूचना है। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से फ़ौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.