नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Taniya Chatterjee Video: भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनपर 'उल्लू' और 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने आरोप लगाया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तानिया पपराजी को अपना इंस्टा डीएम दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि युजवेंद्र चहल उनके वीडियोज पर रिएक्ट करते हैं।चहल ने क्या मैसेज भेजा? तानिया ने पपराजी से कहा कि युजवेंद्र चहल ने उनका वीडियो देखा और इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भेजा 'क्यूट'। जब पैप्स ने उन्हें मैसेज दिखाने कहा तो उन्होंने कैमरे के सामने शर्माते हुए युजवेंद्र चहल का मैसेज दिखाया। फिर उन्होंने कहा, 'यार, क्यूट कहना तो आम बात है। मुझे तो बहुत से लोग क्यूट कहते हैं।' यह भी पढ़ें- रणवीर इलाहाबादिया ...