युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, 400 टी20 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय; टॉप-5 में बुमराह समेत ये नाम
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- युजवेंद्र चहल ने 36 साल की उम्र में वो कारनामा कर दिखाया है जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह हरियाणा की टीम के लिए खेल रहे हैं। हाल ही में तमिलनाडू के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट लेकर इतिहास रचा। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में यह विकेट लेने के लिए मात्र 16 ही रन खर्च किए। इन 3 विकेट के साथ चहल ने अपने टी20 करियर में 400 विकेट का आंकड़ा पार किया और वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। जी हां, युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 400 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। हालांकि लंबे समय से वह भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। नीली जर्सी में उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। हालांकि वह घरेलू टी20 टूर्नामेंट जैसे आईपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.