युजवेंद्र चहल ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, मगर सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट से
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Yuzvendra Chahal announces Retirement: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। हालांकि, सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट से ही उन्होंने संन्यास का ऐलान किया है। भारत के लिए तो कभी ये स्पिनर टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाया, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी एक्टिव रहा। चहल हाल ही में लॉर्ड्स में आखिरी बार रेड बॉल क्रिकेट मैच खेलते नजर आए थे। चहल ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है, जहां उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखा है। चहल ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "मैंने जो पहली क्रिकेट बॉल पकड़ी थी, वह रेड बॉल थी। मैं 10 साल का था और मुझे तब कोई अंदाजा नहीं था कि मुझे इस खेल से इतना प्यार हो जाएगा। मेरे लिए, रेड-बॉल क्रिकेट कभी भी सिर्फ एक और फॉर्मेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.