नई दिल्ली, अगस्त 24 -- भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। नोर्थेम्पटनशायर के लिए वनडे क्रिकेट के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे चहल ने कोई दमदार प्रदर्शन रविवार 23 अगस्त को खत्म हुए मैच में नहीं किया, लेकिन फिर भी उनकी चर्चा हो रही है। इसके पीछे का कारण है, उनका Gen Z वाला सेलिब्रेशन। वही 6-7 सेलिब्रेशन, जिसे करके दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल की एक स्पिनर वायरल हो गई। दरअसल, हाल ही में नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में वुमेंस का एक मैच चल रहा था। इसी दौरान सेंट्रल दिल्ली क्वीन्स की प्लेयर मेधावी बिधूड़ी ने एक स्पेशल सेलिब्रेशन किया, जो वायरल हो गया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि यह जेन जी वाला सेलिब्रेशन है, जिसे उनकी छोटी बहन करती है। इसे 6-...