चाईबासा, दिसम्बर 25 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्रवाद, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई ऊंचाई दी। उनका संपूर्ण जीवन देश सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण रखेंगी। दीपोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गीता बालमुचू, सतीश पुरी, अनूप सुल्तानिया, रूपा दास, रामानुज शर्मा, नवीन गुप्ता, प्रताप कटियार महतो, नीरज पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.