सहारनपुर, मई 3 -- युग चेतना केंद्र में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को संस्कारवान बनाने पर विशेष जोर दिया गया। रविवार को अंबाला रोड स्थित शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित युग चेतना केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक चक्रधर थपलियाल ने कहा कि शिक्षक महान होता है। यदि उसे अधिकार और कर्तव्य में से किसी एक को चुनना हो, तो सबसे पहले कर्तव्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने जिस दायित्व के निर्वहन के लिए हमें चुना है, हम उसे कितना निभा रहे हैं, इसका निरंतर आत्मावलोकन करना आवश्यक है। दूसरों को देखकर आत्मसंतोष करना उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- संस्कारशाला में बच्चों ने सीखा संस्कार व अनुशासनशिक्षक का कर्तव्य उन्होंने आगे कहा कि आत्मचिंतन, आत्मसुधार, ...