मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- मिर्जापुर। नगर के अनगढ़ स्थित फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी के दो खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स हॉस्टल में अंडर 14 आयु वर्ग में चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों का क्रिकेट फिटनेस कैंप 15 दिनों के लिए कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में लगाया गया था। कोच सतीश पटनायक ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों युग सिंह पुत्र अजय सिंह और चेतन सिंह पुत्र अरुण सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। इनके चयन पर अकादमी परिवार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- ट्रायल मैच में दिखाई बल्लेबाजी, गेंदबाजी की प्रतिभा यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों ने फिटनेस के बाद सीखें गेंदबाजी व बल्लेबाजी के गुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...