युगांतर त्रिपाठी फिर बने गोला के एसडीएम
लखीमपुरखीरी, जून 19 -- शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत युगांतर त्रिपाठी को एक बार फिर गोला का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी अवकाश पर जाएंगी। युगांतर त्रिपाठी इससे पूर्व भी गोला में एसडीएम के पद पर तैनात रह चुके हैं। उनके पुनः आगमन को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हैं। पिछले कार्यकाल के दौरान राजस्व, अतिक्रमण और जनसुनवाई से जुड़े मामलों को लेकर समय समय पर लोगों द्वारा शिकायतें भी उठाई गई थीं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन भी किया था। वर्तमान एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी के अवकाश पर जाने के बाद युगांतर त्रिपाठी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह भी पढ़ें- पटना में कुंदन, भागलपुर में अलंकृता, मुजफ्फरपुर में गौरव नए डीएम; बिहार में 21 आईएएस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.