बिजनौर, मार्च 19 -- नांगल सोती। नेतराम सिंह शिशु शिक्षा मंदिर बरकातपुर के कक्षा पांच के छात्र युगांक ने कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है । युगांक की इस सफलता पर उसके परिजन खुश हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय से गत वर्षौं में भी लगातार उक्त परीक्षा में छात्र /छात्राओं का चयन होता रहा है जो छात्रों की मेहनत और विद्यालय स्टाफ के प्रयास से ही संभव हो रहा है। उन्होंने युगांक को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना और विद्यालय स्टाफ की भी प्रसंशा की l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.