युगल में अंश-राजा और निखिल-चांदनी की खिताबी जीत
सीतापुर, जून 29 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपदस्तरीय यूपी 34 बैडमिंटन प्रीमियर लीग प्रतियोगिता समापन रविवार को हो गया। आज के दिन हुए पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में दक्ष पांडेय ने निहाल बुलानी को 21-18 से पराजित किया। जबकि पुरुष युगल फाइनल मुकाबले में अंश और राजा की जोड़ी ने क्षितिज और मिलन की जोड़ी को 21-19 से हराया। वहीं मिश्रित युगल फाइनल मुकाबले में डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी और चांदनी की जोड़ी ने क्षितिज और सुगंधी की जोड़ी को 21-15 से पराजित किया। 40 से अधिक आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी और आदित्य गुप्ता की जोड़ी ने राजा और गुंजन की जोड़ी को 21-13 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.