बागपत, अप्रैल 12 -- बड़ौत। युगल जैन मिलन 'अरिहंत' बड़ौत का रविवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष के रूप में वीर अमन जैन, सिमरन जैन, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नमन जैन, प्रिया जैन, मंत्री विशेष जैन, अंशिका जैन, कोषाध्यक्ष शिवम जैन, प्रेरणा जैन को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र जैन 'राजकमल', राष्ट्रीय संरक्षक राजेश जैन 'भारती' मौजूद रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी की पावन प्रार्थना से हुआ। सभा का संचालन करते हुए मंत्री विशेष जैन ने पूरे वर्ष का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। अंशिका जैन द्वारा मनोरंजक कपल गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी युगलों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.