नैनीताल, जून 22 -- नैनीताल, संवाददाता। नाट्य संस्था युगमंच ने रंगयात्रा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार से स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत कर दी। संस्था पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।समारोह का शुभारंभ सीआरएसटी इंटर कॉलेज सभागार में एडवर्ड एल्बी की लिखी चर्चित नाटक 'द जू स्टोरी' के मंचन से किया गया। युगमंच के संस्थापक जहूर आलम ने बताया कि वर्ष 1976 में 'अंधा युग' के मंचन से शुरू हुई यात्रा आज 50 वर्ष पूरे कर चुकी है। उन्होंने बताया सीमित संसाधनों के बावजूद संस्था ने रंगमंच की गतिविधियों को आगे बढ़ाया और देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई। यह भी पढ़ें- युगमंच के स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज युगमंच से जुड़े कलाकारों में ललित तिवाड़ी, निर्मल पांडे, सुमन वैद्य और दाऊद हुसैन जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने राष...