नैनीताल, जून 18 -- नैनीताल, संवाददाता। सांस्कृतिक संस्था युगमंच नैनीताल के 50 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर 22 जून को सीआरएसटी सभागार में विशेष नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध नाटक 'द जू स्टोरी' का मंचन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से प्रशिक्षित कलाकार अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।युगमंच के संस्थापक अध्यक्ष जहूर आलम ने बताया कि नाटक में युगमंच से अपनी रंगयात्रा शुरू करने वाले और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक कलाकार सुमन वैद्य एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। नाटक का निर्देशन एनएसडी स्नातक उत्मल झा कर रहे हैं, जबकि प्रमुख भूमिका में पराग सर्माह भी अभिनय करेंगे। तीनों कलाकार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित हैं और रंगमंच के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। युगमंच नैनी...