नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में सांस्कृतिक संस्था युगमंच और शारदा संघ की ओर से बच्चों के लिए एक माह की बाल नाटक कार्यशाला का आयोजन जून के अंतिम सप्ताह से किया जाएगा। जिसमें बच्चों को रंगमंच की बारीकियों से रूबरू करवाया जाएगा। व्यक्तित्व विकास, शारीरिक और मानसिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।कार्यशाला शारदा संघ सभा में निशुल्क आयोजित की जाएगी। जो भी इच्छुक बच्चे इसमें प्रतिभाग करना चाहेंगे, वे शारदा संघ कार्यालय में अपना पंजीकरण निशुल्क करा सकेंगे। युगमंच की ओर से शीघ्र ही तिथि निर्धारित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया जाएगा। युगमंच के संस्थापक जहूर आलम ने बताया कि एक माह की कार्यशाला के दौरान एक नाटक भी तैयार कराया जाएगा, जिसकी प्रस्तुति बच्चों की ओर से कार्यशाला के समापन पर दी जाएगी। बताया कि प्रतिवर्ष यह कार्यशाला...