गया, जुलाई 31 -- युगदृष्टा थे प्रेमचंद: प्रो. कृष्णनंदन यादव गया जी, प्रधान संवाददाताप्रेमचंद विचार मंच ने शुक्रवार को हादी हासमी स्कूल में प्रेमचंद की जयंती मनाई। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रो. कृष्ण नंदन यादव ने कहा कि प्रेमचंद कथा सम्राट, उपन्यास सम्राट के साथ-साथ युगदृष्टा थे। लगभग 300 कहानियां, डेढ़ दर्जन उपन्यास, नाटक और निबंध लिखे। उन्होंने अपनी कहानियों से समाज की स्थिति को उजागर किया। प्रो. राम सिहासन सिंह ने कहा कि 20 वीं में विश्व स्तर पर प्रेमचंद महानतम साहित्यकार रहे हैं। इससे पहले सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर मउसद मंजर के अलावा कई अन्य लोगों ने प्रेमचंद की जीवनी पर बातें की। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में जयंती पर प्रेमचंद के साहित्यिक अवदान पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें- मारवाड़ी कॉलेज में प्रेमच...