प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर गुरुवार को आनंद भवन में श्रद्धांजलि सभा में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कांग्रेसजनों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई।प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी युगदृष्टा और दूरदर्शी नेता थे। वह भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखते थे और मानते थे कि तकनीक के माध्यम से देश का भविष्य बदला जा सकता है। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता।अखिल यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जयंती...