युक्तीकरण के बाद धनबाद जिले में 112 नए बूथ
धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद। मतदान केंद्रों के युक्तीकरण के बाद धनबाद की 6 विधानसभा में 112 बूथ की बढ़ोतरी हुई है। अब धनबाद की 6 विधानसभा में बूथों की संख्या 2484 हो गई है। पहले यह संख्या 2372 थी। भारत के निर्वाचन आयोग ने भी उक्त बूथों के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। यह जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा ने दी। बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तीकरण के बाद 38 सिंदरी विधानसभा में 457, 39 निरसा में 422, 40 धनबाद में 485, 41 झरिया में 331, 42 टुंडी में 401 तथा 43 बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 388 बूथ सहित कुल बूथों की संख्या 2484 हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.