हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के शुक्रवार को पहली बार गृह नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। भाखड़ा पुल से शुरू हुआ स्वागत जुलूस कमलवागांजा तक शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। लामाचौड़, फतेहपुर, कठघरिया, ब्लॉक चौराहा और ऊंचापुल समेत हर प्रमुख चौराहे पर युकां कार्यकर्ताओं ने भोजक का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए युकां प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने राज्य सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और पलायन से युवा परेशान हैं तथा यूथ कांग्रेस अब इन मुद्दों पर निर्णायक आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- चम्पावत दुष्कर्म कांड पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन उन्होंने सरकार को 'जनविरोधी' बताते हुए सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया। इ...