काशीपुर, सितम्बर 10 -- काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रदेश अध्यक्ष को रिहा नहीं किया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को महाराणा प्रताप चौक पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ऐसी कार्रवाई से डरने वाली ...