प्रयागराज, अप्रैल 2 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (युआईटी), नैनी में गुरुवार को एडवांस्ड वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेटेड (वीएलएसआई) लैब का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युजीआई और ट्रेलिसाइन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हुआ।इस दौरान युजीआई के प्रेसिडेंट डॉ. जगदीश गुलाटी, वाइस चेयरमैन डॉ. सतपाल गुलाटी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुलाटी और ट्रेलिसाइन टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु के एसके अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बताया गया कि इस लैब के साथ ही युआईटी पूर्वी यूपी में ऐसा करने वाला पहला प्राइवेट शिक्षण संस्थान बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.