कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में बुधवार को क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके अलावा क्रिसमस ट्री भी बनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने यीशु राजा आया है, ओम साईं राम, आई एम द हैपिएस्ट क्रिसमस ट्री, ड्रीमर्स, शोर दुनिया में ये हो गया और जिंगल बेल्स जैसे गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने किया। प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें ईसाई धर्म में ईश्वर का पुत्र माना जाता है। यह...