यीशु के विजयी आगमन पर मना पॉम संडे
वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। मसीही समाज ने रविवार को 'खजूर का इतवार' (पॉम संडे) धूमधाम से मनाया। सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल से जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल लोग खजूर की पत्तियां लेकर चल रहे थे। बिशप यूजीन जोसेफ ने प्रवचन दिया। विशेष प्रार्थना भी हुई। मसीही समाज के लोग 'गुड फ्राइडे' से पहले पड़ने वाला आखिरी रविवार 'पॉम संडे' के रूप में मनाते हैं। इसे प्रभु यीशु के येरूशलम में विजयी आगमन का प्रतीक माना जाता है। नगरवासियों ने उनके अगवानी में खजूर की पत्तियां सड़कों पर बिछाई थीं। रविवार को न केवल चर्चों, बल्कि घरों को भी खजूर की पत्तियों से सजाया गया। गिरजाघरों में विशेष सभाएं हुईं। कैंटोमेंट स्थित लाल चर्च और सेंट थॉमस गिरजाघर को खजूर की पत्तियों से सजाया गया। सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल से सुबह 7.30 बिशप यूजीन जोसेफ के नेतृत्व में जुलूस निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.