रांची, अप्रैल 5 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में रविवार को ईस्टर पास्का पर्व मनाया गया। इस मौके पर तोरपा के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई। रोमन कैथोलिक चर्च तोरपा में रविवार सुबह को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पूर्ति ने अनुष्ठान कराया। मुख्य अनुष्ठाता फादर इमानुएल बागे ने पास्का धर्मविधि का अनुष्ठान संपन्न कराया। प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों के बीच पवित्र जल का छिड़काव किया। अपने संदेश में फादर इमानुएल बागे ने कहा कि प्रभु यीशु के मृत्यु पर विजय पाने की खुशी में ईस्टर पर्व मनाया जाता है। प्रभु यीशु मृत्यु के तीन दिनों बाद समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए जीवित हो उठे और प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं शनिवार रात को जागरण हुआ। पास्का जागरण विधि ...