प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। गुड फ्राइडे पर सेंट जोसेफ कैथेड्रल और ऑल सेंट्स कैथेड्रल (पत्थर गिरजाघर) सहित शहर के सभी प्रमुख चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इलाहाबाद डायोसिस के बिशप लुईस मस्करेंहस ने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हमें प्रभु यीशु मसीह के पवित्र जीवन और उनके बलिदान की याद दिलाता है। उनका जीवन प्रेम, करुणा, क्षमा व सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने सिखाया कि हमें अपने शत्रुओं से भी प्रेम करना चाहिए और बुराई के बदले भलाई का मार्ग अपनाना चाहिए। बिशप ने कहा आइए हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं, एक-दूसरे के प्रति प्रेम व क्षमा का भाव रखें और समाज में शांति व सद्भाव स्थापित करने का संकल्प लें। इसके पहले गिरजाघर में सुबह मसीहियों ने क्रूस लेकर चर्च की परिक्रमा की।उधर पत्थर गिरजाघर में प्रेसिबिटर इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.