नोएडा, नवम्बर 16 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 44वें अंतराष्ट्रीय व्यापार मेला में यूपी पवेलियन हॉल नंबर 2 में यमुना विकास प्राधिकरण ने भी अपना स्टॉल लगाया। यहां आने वाले लोगों को एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, सेमीकंडक्टर, ईएमसी, मेडिकल डिवाइस पार्क और फिनटेक समेत अन्य औद्योगिक इकाईयों के लिए निवेश के अवसर बताते हुए आकर्षित किया। लोगों का प्राधिकरण के स्टॉल ने दूर से ध्यान खींचा। उद्घाटन सत्र में उत्तरप्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान ने भी यीडा के स्टॉल का निरीक्षण किया। मौके पर वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर नंद किशोर सुंदरियाल ने उनका स्वागत किया। साथ ही मंत्री को प्राधिकरण की विभिन्न औद्योगिक योजनाओं के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.