यीडा क्षेत्र की कंपनियों का शिलान्यास कर सकते हैं मुख्यमंत्री
नोएडा, जून 23 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 जून को नोएडा आने की संभावना को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यमुना सिटी में कई बड़ी कंपनियों की आधारशिला रखी जानी है। इसके लिए पहले ही समय मांगा जा चुका है। उम्मीद है कि इस दौरे में ही इन कंपनियों की आधारशिला रखी जा सकती है। यमुना सिटी में एस्कॉर्ट कोबोटा, सीएनएच जैसी करीब 136 कंपनियों को यीडा क्षेत्र में जमीन आवंटन कर कब्जा दे दिया गया है। कंपनियां यहां पर निर्माण कार्य शुरू करना चाहती हैं। इनका शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों प्रस्तावित हैं। इसके लिए यमुना प्राधिकरण से भी अनुरोध किया था। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया चुका है। अब मुख्यमंत्री के 27 जून को नोएडा आने की उम्मीद है। इसको देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.