नोएडा, अप्रैल 29 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी के सेक्टर-18 में विकसित होने वाले प्राधिकरण के नए दफ्तर का डिजाइन तैयार होने के बाद अब इसके निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यीडा ने कार्यालय भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसका निर्माण ढाई वर्ष में पूरा होगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अधिकारी ने बताया कि यह पांच मंजिला कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नया दफ्तर 257 करोड़ से अधिक में तैयार होगा। नए कार्यालय में करीब 8340 वर्गमीटर क्षेत्र में कॉमन फेसिलिटी विकसित होगी। इसके अलावा पार्क, कमरे, आदि का निर्माण होगा। वहीं, कार्यालय में कुल 700 गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल भी बनेंगे। पार्किंग की व्यवस्था बेसमेंट और स्टिल्ट होगी। शेष वीआईपी पार्किंग बनाई जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.