या हुसैन' की सदाओं से गूंजा आसमान, नम आंखों के साथ कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये
फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। मोहर्रम की 9वीं तारीख की रात कर्बला के शहीदों की याद में इबादत और मातम के बीच गुजारने के बाद दस मोहर्रम (यौमे आशूरा) पर शुक्रवार को शहर सहित विभिन्न कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में अलविदाई जुलूस निकाले गए। शाम को ताजियों और अन्य तबर्रुकात को नम आंखों के साथ कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाकहालत पर नजर शहर के बाकरगंज, किला, सैय्यदवाड़ा, चौक, लाला बाजार, पीलू तले सहित विभिन्न मोहल्लों से यौमे आशूरा के अलविदाई जुलूस मातमी दस्तों और अखाड़ेदारों के साथ निकाले गए। जुलूसों में अल्लाहु अकबर, या रसूल अल्लाह, या अली, या हुसैन और या अब्बास के नारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.