या हुसैन के नारों से गूंजा पौआखाली, युवाओं ने दिखाए लाठी के करतब
किशनगंज, जून 27 -- पौआखाली। एक संवाददाता शुक्रवार को नगर पंचायत पौआखाली में मुहर्रम, शांतिपूर्ण और अकीदत के माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर नौजवान मुहर्रम कमेटी द्वारा पौआखाली बाजार स्थित इमामबाड़े से भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल नौजवानों ने 'या हुसैन, या अली' के गगनभेदी नारों के बीच पारंपरिक लाठी खेल और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। यह जुलूस पौआखाली बाजार से शुरू होकर लक्ष्मी चौक, चूड़ीपट्टी, फुलबारी, केलाबारी और एलआरपी चौक होते हुए वापस मेला ग्राउंड और नूरी चौक के रास्ते इमामबाड़े पहुंचा। दोपहर बाद जुलूस पुन: इमामबाड़े से रवाना होकर ननकार स्थित कर्बला मैदान पहुंचा। रूट व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि असलम आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.