हरदोई, जून 24 -- हरदोई। मोहर्रम के मौके पर बुधवार को शहर के ऐतिहासिक मोमीनाबाद इलाके से मातमी जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। पूरे मार्ग पर 'या हुसैन' और 'शाह अस्त हुसैन, बादशाह अस्त हुसैन' की सदाएं गूंजती रहीं। इससे माहौल गमगीन और रूहानी रहा। दोपहर करीब 12:15 बजे शुरू हुआ जुलूस मोमीनाबाद से निकलकर नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। लोगों ने हाथों में अलम थाम रखे थे। जगह-जगह अकीदतमंदों ने सीनाजनी कर इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद किया। नौहे और मातमी कलाम पढ़े गए, जिन्हें सुनकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- मुहर्रम की छोटी चौकी पर उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे...