या हुसैन की सदाओं के बीच निकला ताजिया जुलूस
चंदौली, जून 26 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को इलिया कस्बा, पतेरी, चंदा और करवंदिया गांवों से ताजिया का जुलूस पूरे अकीदत और मातमी माहौल में निकाला गया। जुलूस के दौरान या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं और बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। ताजिया जुलूस गांवों से होते हुए इलिया कस्बा के बस स्टैंड पहुंचा, जहां युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ लकड़ी सहित विभिन्न पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। जुलूस को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ जुटी रही। देर शाम मातमी माहौल में ताजियों को कर्बला में दफन किया गया। इसी प्रकार खरौझा, बरहुआ और बसाढ़ी गांवों में भी ताजिया जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- सीमा पर हुआ यूपी-बिहार के ताजियों का हुआ मिलाप इन स्थानों पर डीजे के साथ निकले जुलूस के बाद ताजियों को शांतिपूर्ण ढंग से कर्बला में ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.