या हुसैन की सदाओं के बीच निकला चेहल्लुम का मातमी जुलूस
बलरामपुर, अगस्त 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को जिले में अकीदत और गम का माहौल रहा। नौवीं तारीख की रात अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर इमाम चबूतरों पर ताजिया, अलम, रौजा और जुल्फिकार रखे। साथ ही हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। इस दौरान मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और कौम की तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं। नगर के पुरैनिया तालाब, नगर पालिका, नई बस्ती, झंझरा, बड़ा पुल, नौशहरा, बलुहा और गदूरहवा समेत विभिन्न मोहल्लों में देर रात तक ताजिए और रौजे सजाए गए। आकर्षक ताजियों के दीदार के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- कर्बला के शहीदों की याद में मनाया गया चेहल्लुम, निकाला जुलूस अकीदतमंदों ने जगह-जगह चाय, सीरनी और लंगर का वितरण किया। जिला महिला अस्पताल के पास अब्दुल खालिक की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.