लातेहार, जून 26 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के शेरेगड़ा,जरी,मारंगलोइया,लेंजाग, कूरयाम सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व श्रद्धा अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में या हसन या हुसैन के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद करते हुए इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुहर्रम की नौवीं पर बालूमाथ इमामबाड़ा में नियाज़, फ़ातिहा और फरहरा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को मानवता, सत्य और न्याय की मिसाल बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम: जयनगर में कर्बला की याद में निकला अकीदत का जुलूस मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न अखाड़ों में युवाओं ने पारंपरिक हथियारों और लाठी कला के आकर्ष...