गढ़वा, अक्टूबर 1 -- गढ़वा, हिटी। शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि पर मंगलवार को जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। कन्या पूजन भी किया गया। मान्यता है कि महागौरी की पूजा करने से शारीरिक व मानसिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। महागौरी की पूजा से धन, वैभव व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हर तरफ या देवी सर्वभूतेषू शक्ति रूपेण संस्थिता...जैसे मंत्रों से वातावरण गूंज रहा है। गढ़देवी मंदिर सहित अन्य पंडालों व मंदिरों में दीपदान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। नवरात्र पर्व पर दुर्गाष्टमी या महाष्टमी के दिन कन्याओं की पूजा करने की परंपरा है। इस पूजन में नौ साल की कन्याओं की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि महागौरी की उम्र भी आठ साल की थी। कन्या पूजन से भक्त के पास कभी भी कोई दुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.