मधुबनी, मार्च 26 -- मधुबनी। हाअष्टमी को देवी मंदिरों में खोईंछा भरने को भीड़ उमड़ पड़ी। या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता से पंडाल गंूज उठा। शहर के चकदह, गंगासागर एवं सूड़ी स्कूल परिसर में चैती दुर्गा पूजा हो रही है। भगवती मंदिर और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं माता के खोईछा भरने के कार्यक्रम में लगी रही। महाअष्टमी को महागौड़ी की विशेष पूजा हुई। इनकी पूजा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और शारीरिक मानसिक शुद्धि प्राप्त होती है। मां महागौरी अत्यंत गोरी, शांत और सौम्य हैं, जो पवित्रता, ज्ञान और शांति का प्रतीक हैं। इन्हें 'महागौरी' (अत्यंत उज्ज्वल) कहा जाता है। मान्यता है कि उनकी पूजा से जीवन के दुख-कष्ट दूर होते हैं, कन्या पूजन किया जाता है और भक्तों को सुख-समृद्धि मिलती है। श्वेत वर्ण (गोरी)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.