मुंगेर, जनवरी 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर घरों, पूजा पंडालों एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने पूरे भक्ति भाव से मां सरस्वती की आराधना की। सरस्वती पूजा को लेकर खासकर युवाओं और बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सरस्वती पूजा को लेकर सुबह से ही घरों, शिक्षण संस्थानों एवं पंडालों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। आकर्षक सजावट के बीच मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। शहर के लगभग हर मोहल्ले में छोटे-बड़े पूजा पंडालों का निर्माण कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा का सिलसिला सुबह से शुरू होकर दोपहर बाद तक चलता रहा। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सजावट बनी आकर्षण का केंद्र: पूजा पंडालों की सजावट देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.