या अली-या हुसैन के नारे से गुंजयामान रहा रायडीह
गुमला, जून 26 -- रायडीह, प्रतिनिधि। मुहर्रम की दसवीं तारीख पर रायडीह प्रखंड के पुरानी रायडीह में पारंपरिक ताजिया मिलन सह मेला अखाड़ा का आयोजन उत्साह और भाईचारे के माहौल में किया गया। इस दौरान पुरानी रायडीह, महुआटोली, बरगीडांर और नवागढ़ पतराटोली मुहर्रम कमेटी द्वारा बनाए गए आकर्षक ताजिया, निशान और फरहरा का मिलान कराया गया। आयोजन स्थल या अली-या हुसैन और तकबीर, अल्लाहु अकबर' के नारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम: जयनगर में कर्बला की याद में निकला अकीदत का जुलूसताजिया आयोजन मेला अखाड़ा में युवाओं ने पारंपरिक शस्त्र संचालन और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। फातिहा के बाद देश में अमन-चैन, आपसी सौहार्द और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इससे पूर्व मुहर्रम की नौवीं तारीख की संध्या नवागढ़ पतराटोली में भव्य जुलूस निकाला गया। जुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.