नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- ईरान के एक प्लेन का चक्का टेकऑफ करते ही हवा में उखड़ गया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, प्लेन हवा में जोर जोर से कांपने लगा। देखते ही देखते विमान में अफरा तफरी मच गई। कंपन इतनी जोरदार थी कि प्लेन में सामान रखने के लिए बने ओवरहेड कंपार्टमेंट टूट गए और सामान नीचे गिरने लगे। लोग बुरी तरह चीखने लगे। वहीं कुछ लोग जान बचने की आस से जोर जोर से दुआ पढ़ने लगे। अब खबर है कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक प्लेन ने ईरान के मशहद से करमानशाह के लिए उड़ान भरी थी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक हादसा सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान में हुआ। टेक-ऑफ के समय ही विमान के एक पहिए का टायर अलग हो गया। कथित तौर पर इससे इंजन में त...