लंदन, जुलाई 12 -- विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। उन्होंने इतिहास रच दिया। उनसे पहले किसी भी महिला क्रिकेटर ने लॉर्ड्स टेस्ट में शतक नहीं लगाया था। उनका नाम अब लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा। उनके शानदार शतक की बदौलत भारत ने एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन चाय के विश्राम से पहले दूसरी पारी सात विकेट पर 341 रन पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा।यास्तिका ने खेली 113 रनों की ऐतिहासिक पारी बाएं हाथ की बल्लेबाज यास्तिका ने 158 गेंदों में 14 चौके सहित 113 रन की शानदार पारी खेली जिससे भारत ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत की। यास्तिका ने लंच के बाद के सत्र में 91 रन से आगे खेलते हुए चाय ब्रेक के ठीक पहले वाले ओवर में शतक पूरा किया। उन्होंने...