रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में मरम्मत एवं सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद उसे खिलाड़ियों के लिए पुनः खोल दिया गया। इस अवसर पर पुरुष एकल वर्ग की ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में यासीन अंसारी ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में यासीन अंसारी और दीपक कोश्यारी के बीच रोमांचक टक्कर हुई। यासीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपक को 21-15, 23-21 से पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन बैडमिंटन कोच उमेश गढ़िया ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका गोविंद परिहार ने निभाई। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी हरीश राम, हैंडबॉल कोच रघु रावत और हॉकी कोच मोहित रावत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.