चमोली, दिसम्बर 20 -- यासीनखान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चमोली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कर्णप्रयाग में मुस्लिम समाज के लोगों ने खुशी जताकर भाजपा यासीनखान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी देकर सम्पूर्ण मुस्लिम समाज के लोगों का सम्मान किया है। आगामी 2027 के चुनावों के लिए हम सभी को एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य कर मजबूत करना है। इस अवसर पर कमालुद्दीन सिद्दकी, इमरान सिद्की, सौकत फारुखी, शहाबुदीन, मुरादखान, खुर्सीद, अदनान सिद्दकी, अमान सिद्दकी, इमरानखान आदि मौजूद थे। जिम्मेदारी दिए जाने पर यासीन खान ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.