यार्ड से रेलवे का लोहे का प्लेट चुराने वाला पकड़ाया
धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद। धनबाद रेलवे यार्ड में रेलवे का लोहा चोरी करते आरपीएफ ने एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। रेल पटरी पर लगने वाला सीएसटी-9 प्लेट लेकर आरोपी भाग रहा था। आरपीएफ ने सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी जोड़ाफाटक चांदमारी, रामनगर निवासी विजय कुमार उर्फ विजय साव को गिरफ्तार किया। उसने आरपीएफ टीम को बताया कि उसे नशे की आदत है। नशा करने के लिए जब उसके पास पैसा नहीं रहता था तो वह रेलवे यार्ड में रेलवे का लोहा, बैटरी तथा कॉपर केबुल को चोरी कर लेता था। वह ठेले वाले कबाड़ी को लोहा बेच कर पैसा कमाने के फिराक में था, इससे पहले उसे आरपीएफ ने दबोच लिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: स्टेशन पर मोबाइल चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार उसके खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में इसी साल दो मामले दर्ज हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.