यार्ड साइड में आग लगने की सूचना पर हड़कंप
कानपुर, जून 6 -- झींझक, संवाददाता। रेलवे स्टेशन यार्ड डाउन लाइन साइड में आग लगने की सूचना पर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर ने एनाउंस कर सभी रेलवे कर्मचारियों को आग की घटना पर पहुंच बुझाने के लिये कहा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर स्थित झींझक स्टेशन के पूर्व की ओर यार्ड डाउन लाइन की ओर आग की सूचना लगते ही स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप स्टेशन अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, मंजेश कुमार ने एनांउस कर जीआरपी व आरपीएफ सहित रेलवे कर्मचारियों को आग लगने की सूचना देकर पहुंचने की बात कही। इस पर पहुंचे कर्मचारियों ने रेलवे लाइन के समीप कालोनी से नासरसेड़ा मार्ग पर करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया। चौकी इंचार्ज जीआरपी ने बताया रेलवे लाइन से हटकर मार्ग के दूसरी तरफ खेतों के किनारे आग लगी थी, जिसे जल्द बुझा दिया गया है। माना जा रहा है कि मार्ग पर किसी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.