समस्तीपुर, जुलाई 23 -- समस्तीपुर। आसनसोल रेल मंडल के मुगमा स्टेशन पर सितंबर माह में प्रस्तावित यार्ड रीमॉडलिंग एवं नए साइडिंग के कमीशनिंग कार्य के कारण चार दिनों तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। रेलवे द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को चलने वाली रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी प्रकार 24 और 26 सितंबर को राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा। वहीं, वापसी दिशा में 25 और 27 सितंबर को चलने वाली जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा 26 सितंबर को गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस तथा जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस का भी परिचालन रद्द रहेगा। यह भी पढ़ें- 4 दिन रद्द रहेंगी धनबाद से चलने वाली 18 ट्रेनें, क...