प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच व छह पर एफओबी फाउंडेशन कार्य के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक घोषित किया है। इसके कारण कई प्रमुख ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण और ओरिजिनेशन किया जाएगा। यह व्यवस्था 30 अप्रैल से 9 मई 2026 के बीच प्रभावी रहेगी।गाड़ी संख्या 11081/82 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, गाड़ी संख्या 12165/66 और एलटीटी-गोरखपुर, ट्रेनें भटनी तक ही संचालित होंगी, जबकि कुछ ट्रेनें भटनी से ही चलेंगी। गाड़ी संख्या 19489/90 अहमदाबाद-गोरखपुर, और गाड़ी संख्या 19091/92 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ट्रेनों को गोरखपुर कैंट तक सीमित किया गया है। वहीं गाड़ी संख्या 07075/76 हैदराबाद-गोरखपुर बस्ती तक तथा गाड़ी संख्या 11037/38 पुणे-बढ़नी मऊ तक ही चलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.